2025, Vol. 7, Issue 11, Part A
लोकतांत्रिक संस्थाओं पर मीडिया की भूमिका और प्रभाव
Author(s): सुमन कुमारी
Abstract: मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूलाधार है, जिसे शासन, समाज और जनता के बीच संवाद का सेतु माना जाता है। लोकतांत्रिक संस्थाएँ—जैसे विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, चुनाव आयोग एवं अन्य संवैधानिक संस्थाएँ—के प्रभावी संचालन के लिए मीडिया आवश्यक है। मीडिया सूचना प्रदान करने, जनमत निर्माण करने, सत्ता को जवाबदेह रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डिजिटल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ मीडिया का दायरा अत्यंत विस्तृत हो चुका है, लेकिन इसके साथ भ्रामक सूचना, राजनीतिक पक्षपात, मीडिया ट्रायल, पीत पत्रकारिता और कॉर्पोरेट दबाव जैसी चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं। यह शोध–पत्र मीडिया के लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़ने वाले सकारात्मक व नकारात्मक प्रभावों का विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
DOI: 10.33545/27068919.2025.v7.i11a.1738Pages: 16-19 | Views: 13 | Downloads: 7Download Full Article: Click Here