2025, Vol. 7, Issue 10, Part C
पंचायतीराज में महिला सरपंचों का नेतृत्व एवं समस्याएँः एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (म.प्र. के भिण्ड जिले के विशेष संदर्भ में)
Author(s): हरनाम सिंह, दिनेश सिंह कुशवाह
Abstract: ईश्वर (प्रकृति) ने अनेक प्राणियों की रचना की है किन्तु उन सभी में मानव ईश्वर की सर्वोत्तम रचना है। मानव समाज की विकास श्रृंखला महिला एवं पुरूष रूपी संसार सागर के उतार चढ़ावों से गुजरती रही है। आज संसार में पुरूषों के साथ-साथ महिलाएँ भी जागरूक हुई हैं एवं वे अपनी पृथक पहचान बनाने में भी सफल रहीं हैं। महिलाओं को अपनी पृथक पहचान बनाने में पंचायतीराज की अहम् भूमिका रही है। पंचायतीराज संस्थाएँ ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। ये संस्थाएँ समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्ग विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ीं हैं। प्रस्तुत शोध अध्ययन विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया और भारत में 73वें संविधान संशोधन के संदर्भ में पंचायती राज संस्थाओं में महिला सरपंचों पर एक विषयगत समीक्षा प्रस्तुत करता है, जिसमें महिलाओं के कामकाज, स्व-निर्णय लेने की क्षमता, सामुदायिक गतिविधियों में भागीदारी, समाज में हो रहे परिवर्तनों के प्रति जागरूकता के स्तर को शामिल किया गया है। महिलाओं की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक स्थितियाँ एवं पंचायत स्तर पर निर्णय लेने की शक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं उनकी राजनीतिक भागीदारी पर प्रकाश डाला गया है। विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि महिला नेता पुरूष नेताओं की अपेक्षा कम भ्रष्ट हैं इसलिए प्रभावी मूल्य पर समान गुणवत्ता के अधिक सार्वजनिक सामान उपलब्ध कराने में सक्षम हैं। इसके विपरीत अध्ययनों से यह भी पता चला है कि अधिकतर महिला सरपंच अशिक्षित हैं अतः ग्राम विकास के कार्यों के सम्बंध में निर्णय लेने में वे अपने परिवार के पुरूष सदस्यों (पति, पिता, ससुर, पुत्र आदि) पर निर्भर रहतीं हैं। समीक्षा से पता चला है कि पितृसत्तात्मक और जातिगत समाज में महिलाओं के लिए राजनीतिक यात्रा आसान नहीं है जिसके कारण ग्राम पंचायतों में महिला सरपंचों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सबके बाद भी महिला सरपंच अपनी कार्यशैली एवं नेतृत्व का सही प्रयोग कर आगे बढ़ रहीं हैं, गति भले ही धीमी है किन्तु यह एक सार्थक कदम है जो सुनहरे भविष्य का संकेत है।
DOI: 10.33545/27068919.2025.v7.i10c.1733Pages: 215-218 | Views: 69 | Downloads: 23Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
हरनाम सिंह, दिनेश सिंह कुशवाह.
पंचायतीराज में महिला सरपंचों का नेतृत्व एवं समस्याएँः एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (म.प्र. के भिण्ड जिले के विशेष संदर्भ में). Int J Adv Acad Stud 2025;7(10):215-218. DOI:
10.33545/27068919.2025.v7.i10c.1733