2025, Vol. 7, Issue 10, Part B
भीलवाड़ा शहर के महिला स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के प्रभाव
Author(s): ऋतू शर्मा
Abstract: राजस्थान राज्य के पश्चिम में स्थित भीलवाड़ा जिला अपनी विविधताओं और औद्योगीकरण के लिए प्रसिद्द है। सामाजिक विविधता और ग्रामीण परिवेश के कारण यहाँ महिला स्वास्थ्य की स्थिति तुलनात्मक रूप से राजस्थान के समान ही है। औद्योगीकरण विशेषतः कपड़ा उद्योग के कारण भीलवाड़ा नगर में मजदूर वर्ग की प्रधानता है इस कारण यहाँ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य की लक्षित आबादी भी अधिक है।
प्रस्तुत लेख में भीलवाड़ा जिले की स्वास्थ्य अवसंरचना का वर्णन करते हुए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भीलवाड़ा शहर में विकसित की गई स्वास्थ्य अवसंरचनाओं का भी वर्णन किया गया है। महिला स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न घटकों के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन से पूर्व एवं पश्चात् किए गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आँकड़ों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए यह लेख भीलवाड़ा नगर में महिला स्वास्थ्य की अवस्थिति पर प्रकाश डालने का विनम्र प्रयास करता है।
DOI: 10.33545/27068919.2025.v7.i10b.1726Pages: 177-181 | Views: 153 | Downloads: 54Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
ऋतू शर्मा.
भीलवाड़ा शहर के महिला स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के प्रभाव. Int J Adv Acad Stud 2025;7(10):177-181. DOI:
10.33545/27068919.2025.v7.i10b.1726