2023, Vol. 5, Issue 4, Part A
हड़प्पा कालीन पशुपालन व्यवस्था
Author(s): गजेन्द्र कुमार यादव
Abstract: आज से लगभग एक सौ वर्ष पूर्व यह माना जाता था कि भारतीय सभ्यता कोई प्राचीन सभ्यता नहीं है, परन्तु सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय सभ्यता बहुत प्राचीन और बहुत विकसित थी। सिन्धु सभ्यता का परिज्ञान एवं प्रकाश पुरातत्त्व की एक महत्त्वपूर्ण देन है। आज से लगभग 100 वर्ष पूर्व यह सभ्यता अतीत के खण्डहरों में दबी पड़ी थी। समय-समय पर होने वाले उत्खनन कार्यों ने इस सभ्यता के विविध अंगों को स्पष्ट कर दिया है। मगध साम्राज्य के उदय के पूर्व एक सुविकसित व समृद्ध सभ्यता का अस्तित्व भारत में कम से कम एक हजार वर्ष तक रहा था। यह एक दिलचस्प बात है कि हिन्दुस्तान की कहानी के इस ऊषा काल में हम उसे एक नन्हें बच्चे के रूप में नहीं देखते हैं, बल्कि इस वक्त भी वह अनेक प्रकार से समृद्धशाली है।
DOI: 10.33545/27068919.2023.v5.i4a.1024Pages: 50-53 | Views: 2286 | Downloads: 1041Download Full Article: Click Here