International Journal of Advanced Academic Studies
2020, Vol. 2, Issue 1, Part D
महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण में विभेदः एक अध्ययन
Author(s): डाॅ॰ शकुन्तला किरण
Abstract: स्वतंत्रता के बाद महामारियों पर नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता के बावजूद इस देश की आधी आबादी अर्थात् महिलाओं में से एक बहुत बड़ी संख्या ऐसी महिलाओं की है जो रक्त की कमी तथा उचित पोषण के अभाव के कारण विभिन्न रोगों से पीड़ित हैं। बहुत सी ऐसी महिलाएँ हैं जो कुपोषण के कारण क्षय रोग से ग्रस्त हैं, ऐसी भी महिलाएँ बहुत बड़ी संख्या में हैं जो विभिन्न प्रसूति रोगों की शिकार हैं खराब स्वास्थ्य के कारण अपाहिज सा जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं की संख्या भी बहुत बड़ी है। भारत में सामान्य आदमी के औसत स्वास्थ्य की जो विषम स्थिति है, संभवतः उसके मूल में इस देश की महिलाओं का खराब स्वास्थ्य ही मुख्य कारण है। यह एक कड़वा सत्य है कि हमारे देश में बाल-मृत्यु दर विश्व के अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है और हमारे देश में जन्म लेने वाले बहुत से बच्चे अपना पाँचवा जन्म दिन भी नहीं मना पाते।
Pages: 248-250 | Views: 570 | Downloads: 221Download Full Article: Click HereHow to cite this article:
डाॅ॰ शकुन्तला किरण. महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण में विभेदः एक अध्ययन. Int J Adv Acad Stud 2020;2(1):248-250.