Red Paper
International Journal of Advanced Academic Studies International, Peer reviewed, Refereed, Open access, Multidisciplinary Journal
Peer Reviewed Journal

2025, Vol. 7, Issue 7, Part B


कार्य संतुष्टि और मानसिक स्वास्थ्य के मध्य सम्बन्ध: मधुबनी जिले के प्राथमिक शिक्षकों के सन्दर्भ में एक अध्ययन


Author(s): रंजीता कुमारी, धर्मेन्द्र शुक्ला

Abstract: यह अध्ययन मधुबनी जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की कार्य संतुष्टि और मानसिक स्वास्थ्य के मध्य सम्बन्ध का विश्लेषण करता है। वर्तमान समय में शिक्षकों पर कार्यभार, सामाजिक अपेक्षाएँ, संसाधनों की कमी तथा प्रशासनिक दबाव जैसी अनेक चुनौतियाँ कार्यस्थल पर तनाव उत्पन्न कर रही हैं, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। इस शोध का उद्देश्य यह जानना है कि प्राथमिक शिक्षकों की कार्य संतुष्टि के विभिन्न घटकों (जैसे—वेतन, कार्य वातावरण, सहकर्मियों का सहयोग, पदोन्नति की संभावना आदि) का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है। अध्ययन से यह निष्कर्ष निकला कि जिन शिक्षकों की कार्य संतुष्टि का स्तर उच्च था, उनमें मानसिक तनाव, चिंता एवं अवसाद के लक्षण अपेक्षाकृत कम पाए गए। इसके विपरीत, कार्य असंतोष से ग्रसित शिक्षकों में मानसिक समस्याएँ अधिक देखने को मिलीं। यह अध्ययन शैक्षिक नीतिनिर्माताओं एवं प्रशासन को यह संकेत देता है कि यदि शिक्षकों की कार्य संतुष्टि पर ध्यान दिया जाए, तो उनके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार संभव है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि हो सकती है।

DOI: 10.33545/27068919.2025.v7.i7b.1585

Pages: 131-135 | Views: 734 | Downloads: 132

Download Full Article: Click Here

International Journal of Advanced Academic Studies
How to cite this article:
रंजीता कुमारी, धर्मेन्द्र शुक्ला. कार्य संतुष्टि और मानसिक स्वास्थ्य के मध्य सम्बन्ध: मधुबनी जिले के प्राथमिक शिक्षकों के सन्दर्भ में एक अध्ययन. Int J Adv Acad Stud 2025;7(7):131-135. DOI: 10.33545/27068919.2025.v7.i7b.1585
Copyright © 2025. All Rights Reserved.
International Journal of Advanced Academic Studies
Call for book chapter
Journals List Click Here Research Journals Research Journals