2023, Vol. 5, Issue 4, Part A
सोशल मीडिया
Author(s): आदर्श प्रसाद
Abstract: सोशल मीडिया संचार का वह माध्यम है जिसका लोगो तक व्यापक पहुंच व प्रभाव है। सोशल मीडिया का उपयोग युवाओं में तेजी से हो रहा है। और इसके साथ ही इसका प्रभाव बढ़ रहा है। यह जनसूचना का ही नहीं अपितु जनजागरण एवं जनशिक्षण का महत्त्वपूर्ण कार्य करता है। संपर्क के साधन के साथ राजनीति, अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग में तेजी आ रही है। इसके कारण यह समाज के प्रत्येक पहलू को प्रभावित कर रहा है विशेषकर युवाओं के नैतिक और सामाजिक मूल्यों के साथ यह युवाओं की जीवनशैली और विचारों को प्रभावित कर रहा है। युवा सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी खोलने लगा है साथ ही अन्य अप्रमाणित खबरों को वह सच मानने लगा है। जिसके कारण सोशल मीडिया का नकारात्मक पहलू भी उभर रहा है। मीडिया, संचार का वह माध्यम है जिसकी लोगों तक व्यापक पहुँच व प्रभाव है। सोशल मीडिया का राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ा है आज के युवा राजनीति पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं और इंटरनेट के माध्यम से राजनीति विचारों को सुन रहे, समझ रहे, और व्यक्त कर रहे हैं। लोकतान्त्रिक देशों में मीडिया को "चौथा स्तम्भ माना जाता है। सोशल मीडिया ने युवा पीढ़ी को सकारात्मक और नकारात्मक दोनो तरह से प्रभावित किया है। एक संतुलित जीवन परिवार, समाज, संस्कृति और देश के लिए सोशल मीडिया के दोनों पक्षों पर हमे खुले मन से विचार करना चाहिए।
DOI: 10.33545/27068919.2023.v5.i4a.1283Pages: 77-79 | Views: 1057 | Downloads: 225Download Full Article: Click Here