2023, Vol. 5, Issue 12, Part A
अनूपपुर जिले में अनुसूचित जनजातियों के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s): विनोद सिंह, योगेश कुमार अत्री
Abstract: यह शोध पत्र अनूपपुर जिले में अनुसूचित जनजातियों के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों का तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है जिसका उद्देश्य जिले की विभिन्न अनुसूचित जनजातियों जैसे गोंड बैगा कोरकू आदि के विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति का विश्लेषण करना है। इस अध्ययन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को उनके परीक्षा परिणामों उपस्थिति दर विद्यालय त्याग ड्रॉपआउट दर और उच्च शिक्षा में सहभागिता जैसे मापदंडों के आधार पर परखा गया है। शोध में यह भी जांचा गया है कि सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि पारिवारिक सहयोग विद्यालयीन संसाधन शिक्षकों की भूमिका तथा सरकारी योजनाओं का विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर क्या प्रभाव पड़ता है। अध्ययन में प्राथमिक आंकड़ों के साथ-साथ द्वितीयक स्रोतों जैसे सरकारी रिपोर्ट जनगणना आंकड़े एवं पूर्व प्रकाशित शोध का भी उपयोग किया गया है। अनुसंधान के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में जातीय आर्थिक एवं भौगोलिक कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के असमान वितरण के कारण भी अंतर देखने को मिलता है। शोध में यह सुझाव दिया गया है कि यदि स्थानीय भाषाओं सांस्कृतिक अनुकूलता तथा समावेशी शैक्षिक नीतियों पर विशेष ध्यान दिया जाए तो अनुसूचित जनजातियों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियाँ बेहतर की जा सकती हैं। यह शोध भविष्य की शैक्षिक योजनाओं नीतियों एवं अनुसूचित जनजातियों के उत्थान हेतु उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
DOI: 10.33545/27068919.2023.v5.i12a.1511Pages: 74-77 | Views: 67 | Downloads: 24Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
विनोद सिंह, योगेश कुमार अत्री.
अनूपपुर जिले में अनुसूचित जनजातियों के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों का तुलनात्मक अध्ययन. Int J Adv Acad Stud 2023;5(12):74-77. DOI:
10.33545/27068919.2023.v5.i12a.1511