2022, Vol. 4, Issue 4, Part C
राव शेखा द्वारा नांण अमरसर राज्य की स्थापना
Author(s): विक्रमजीत सिंह
Abstract: यह शोधपत्र राजस्थान के शेखावाटी राज्य के संस्थापक राव शेखा द्वारा विक्रम संवत की 16वीं शताब्दी में स्थापित स्वतंत्र राज्य "नांण-अमरसर" के ऐतिहासिक, भौगोलिक, और सैन्य पक्षों का विश्लेषण करता है। अध्ययन का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि राव शेखा ने किन परिस्थितियों में तथा किन रणनीतिक आधारों पर अपनी राजधानी अमरसर की स्थापना की और किस प्रकार एक छोटे से करद ठिकाने को स्वतंत्र, सशक्त और संगठित राज्य में परिवर्तित किया।
सामग्री एवं विधि (Materials & Methods): इस ऐतिहासिक शोध में नैणसी की ख्यात, राजपूतों का इतिहास, और स्थानीय जनश्रुतियों का संदर्भ लेकर गुणात्मक (qualitative) पद्धति का उपयोग किया गया। भौगोलिक स्थिति, सैन्य रणनीति, और सामाजिक-सांस्कृतिक तर्कों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया।
परिणाम (Results): शोध में यह स्पष्ट होता है कि नांण क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति ने राजधानी के लिए उपयुक्त स्थान प्रदान किया। राव शेखा ने अमरसर की स्थापना या तो अपने धाय-भाई अमरा गूजर की स्मृति में की, या निकट स्थित अमरसर नामक सरोवर के नाम पर की। राजधानी की स्थापना वि.सं. 1516-17 में हुई थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने अफगान-पठानों की सैन्य शक्ति को पहचानते हुए सूफी संत शेख बुरहान चिश्ती की मध्यस्थता से पन्नी-पठानों को अपनी सेना में शामिल किया, और 12 गाँवों की जागीर देकर उन्हें सैन्य सेवा में संलग्न किया।
निष्कर्ष (Conclusion): यह अध्ययन दर्शाता है कि राव शेखा एक दूरदर्शी, रणनीतिक और साहसी शासक थे, जिन्होंने राजनीतिक कौशल, सैन्य संगठन और सामाजिक समझदारी से 360 गाँवों पर आधारित एक स्वतंत्र और सुदृढ़ राज्य की नींव रखी। उनकी यह उपलब्धि न केवल शेखावाटी क्षेत्र, बल्कि संपूर्ण राजपूताना में उन्हें प्रतिष्ठा प्रदान करती है।
Pages: 241-244 | Views: 151 | Downloads: 58Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
विक्रमजीत सिंह. राव शेखा द्वारा नांण अमरसर राज्य की स्थापना. Int J Adv Acad Stud 2022;4(4):241-244.